इधर स्टॉक मार्केट धड़ाम, उधर इस शेयर के हो गए वारे न्यारे… बाजार खुलते ही आ गया 16% का उछाल

नई दिल्ली: सोमवार को दुनियाभर के स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट आई। भारतीय शेयर बाजार भी इस गिरावट से बच नहीं पाए और खुलते ही लहूलुहान हो गए। सोमवार को सुबह-सुबह ही निवेशकों के करीब 19 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। वहीं दूसरी ओर एक शेयर ऐसा भी रहा जिसने निवेशकों के वारे-न्यारे कर दिए। मार्केट खुलते ही यह शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के करीब पहुंच गया। इस कंपनी का नाम सूर्यलक्ष्मी कॉटन मिल्स लिमिटेड (Suryalakshmi Cotton Mills Ltd) है।

सूर्यलक्ष्मी के शेयर में सोमवार को सुबह ही 15.89% की तेजी आई। इस तेजी के साथ यह शेयर सुबह 10 बजे 67.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि इससे पहले इसमें गिरावट देखी गई है, लेकिन अमेरिकी टैरिफ का असर शायद इस शेयर पर पॉजिटिव पड़ा। ऐसा इसलिए क्यों अमेरिका ने बांग्लादेश, पाकिस्तान और चीन पर भारत के मुकाबले ज्यादा टैक्स लगाया है।

क्या है मार्केट की स्थिति?

सोमवार को दुनियाभर के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई। इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ है। ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर भारी टैक्स लगाया है। इससे दुनियाभर के ट्रेड वॉर बढ़ गया है और मंदी की आशंका गहरा गई है। इसके कारण निवेशक अपने शेयर बेच मार्केट से निकल रहे हैं।भारत पर टैरिफ चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुकाबले काफी कम है। ऐसे में कपड़े के लिए अमेरिकी कंपनियां भारत की ओर रुख कर सकती हैं। यही कारण है कि टेक्सटाइल कंपनियों के शेयर में तेजी आ रही है। इसी के चलते सूर्यलक्ष्मी के शेयर में भी उछाल आया।

क्या है कंपनी का मार्केट कैप?

सूर्यलक्ष्मी कॉटन मिल्स की स्थापना 1962 में हुई थी। यह एक कपड़ा कंपनी है और सूर्यलक्ष्मी ग्रुप का हिस्सा है। यह कंपनी कपास और सिंथेटिक यार्न बनाती है। बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक इसका मार्केट कैप 127.69 करोड़ रुपये है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button