‘धुरंधर 2’ की यालीना रियल लाइफ में कौन, जिन्हें उजैर बलोच के गैंगस्टर से था प्यार! पिता ने भेज दिया था कुवैत

‘धुरंधर 2’ की कहानी इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े धुरंधरों का सिर नतमस्तक कर चुकी है। हर कोई इस फिल्म को देखकर हैरान है जिस तरह से फिल्म में कहानियां बुनी गई हैं। इस फिल्म में रियल लाइफ में घटी घटनाओं का इनपुट लेते हुए कुछ काल्पनिक कहानियां बुनी गई हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म के लगभग सभी किरदारों को लेकर दर्शकों में गजब की हलचल मची दिख रही है। फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी का निभाया है जो कुछ गुमनाम अपराधियों से प्रेरित माना जा रहा है। वहीं फिल्म में रणवीर की प्रेमिका का किरदार निभा रहीं सारा अर्जुन के यालीना जमाली वाले किरदार पर भी सबकी निगाहें थमी हैं।

वैसे तो सारा अर्जुन के इस किरदार को लेकर मेकर्स की ओर से किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ये किरदार माहीन गबोल से प्रेरित हो सकता है। बताया जाता है कि माहीन गबोल, पाकिस्तान के एक बड़े राजनेता नबील गबोल की बेटी हैं। रियल लाइफ में माहीन अपने पिता के खिलाफ और पब्लिक-पॉलिटिकल लाइफ से काफी हद तक दूर रही हैं।

राकेश बेदी का जमील जमाली वाला किरदार नबील गबोल से प्रेरित

मजेदार ये है कि इस रिपोर्ट्स में ये भी दावा है कि जमील जमाली (राकेश बेदी के किरदार) का किरदार नबील गबोल से प्रेरित किया हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गबोल परिवार हमेशा से अपने पर्सनल मामलों को दुनिया से काफी छिपाकर रखता रहा है। वहीं कुछ खबरें ऐसी भी रही हैं कि माहीन कथित तौर पर गैंगस्टर उजैर बलोच के नेटवर्क के एक सदस्य के करीब सम्बंध रखती थीं। रिपोर्ट्स में इस बात की भी जानकारी है कि जब बेटी के बारे में नबील को पता चला तो उसने उसे पब्लिक की नजरों से दूर रखने के लिए कुवैत भेज दिया गया।

पिछले साल दिसंबर में ही माहीन गबोल ने रचाई है शादी

बताया जाता है कि जिस साल ‘धुरंधर’ रिलीज हुई यानी साल दिसंबर में ही माहीन गबोल ने मौला बक्स सूमरो से शादी कर ली। मौला बक्स सूमरो दिवंगत इलाही बक्स सूमरो के पोते हैं, जो एक दिग्गज नेता और पाकिस्तान की राष्ट्रीय सभा के पूर्व अध्यक्ष रहे थे। बताया जाता है कि मौला बक्स का सिंध की स्थानीय राजनीति में खूब दबदबा रहा है।

भारतीय जासूस हमजा और जमील जमाली के बीच प्यार

फिल्म ने सारा अर्जुन के किरदार की बात करें तो यालीना जमाली को रणवीर सिंह के हमजा वाले किरदार से प्यार हो जाता है, जो फिल्म में भी उससे काफी अधिक उम्र का दिखाया गया है। भारतीय जासूस हमजा और जमील जमाली के बीच रिश्ता कुछ ऐसा बन जाता है कि वो अपने पिता का घर छोड़कर हमजा के साथ रहने लगती है। ‘धुरंधर 2’ में भी सारा अर्जुन का किरदार सबका दिल जीतने में सफल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button