जसकीरत सिंह रंगी की मां कौन? अनुराग की बीवी हैं मधुरजीत, फैंस ने AI से मांगी मदद, मां-बेटे को म‍िलाया

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। 4 दिन में इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 696 करोड़ का बिजनेस करके इतिहास रचा है और कई बड़ी फिल्मों को धूल भी चटा दी है। रणवीर सिंह, जो भारतीय जासूस के तौर पर पाकिस्तान की ल्यारी में घुसते हैं। वह इस फिल्म के खत्म होते-होते मिशन पूरा करके अपने देश वापस आ जाते हैं लेकिन अपनी मां और बहन से नहीं मिलते। जिस पर लोगों ने सवाल खड़ा किया कि ऐसा उन्होंने क्यों नहीं किया। अब भले आदित्य धर जसकीरत की हैप्पी एंडिंग नहीं कर सके लेकिन AI ने कर दिखाया।

दरअसल ’धुरंधर द रिवेंज’ में आर माधवन का किरदार रणवीर सिंह के किरदार को जेल जाने के रास्ते से किडनैप करवा लेते हैं और उन्हें भारतीय एजेंट बनकर पाकिस्तान जाने के लिए ट्रेन्ड करते हैं। उन्हें इस दौरान आश्वासन देते हैं कि सरकार उनकी मां-बहन का पूरा ख्याल रखेगी। इतना ही नहीं, हर महीने उनके खाते में 30 हजार रुपये भी ट्रांसफर करेगी, जो कि समय-समय पर पहुंच भी रहे थे।

‘धुरंधर 2’ की हैप्पी एंडिंग AI ने करवाई

अब पूरी फिल्म में जहां जसकीरत उर्फ हमजा (रणवीर सिंह) को अपनी मां और बहन की चिंता लगी रही। वहीं, जब मिलने का मौका आया तो वह आधे रास्ते से वापस आ गए। सरदार के रूप में वह अपने गांव पटियाला जाते हैं तो मां, भांजों और बहन को हंसता-खेलता और खुश देखकर भावुक हो जाते हैं। मगर कोई उन्हें नहीं देखता, जो कि अजीब लगता है। खैर। अब यहां आदित्य धर ने कहानी अधूरी छोड़ दी कि एक्टर ने बलिदान देने का फैसला किया इसीलिए वह घर नहीं लौटा। कहां गया, पता नहीं। मगर AI ने इसे साकार किया।

जसकीरत रंगी की हुई मां से मुलाकात

एक यूजर ने एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया, जो कि एआई जेनेरेटेड है। इसमें लिखा, ‘अगर हैप्पी एंडिंग होती तो क्या होता?’ क्लिप में जसकीरत और उनकी मां प्रभनीत कौर भावुक नजर आते हैं। दोनों की आंखें नम होती हैं और एक-दूसरे को थोड़ी देर देखते हैं। एक्टर यहां हाथ हिलाकर उन्हें हाय-हेलो भी बोलते हैं फिर वह अपने बेटे को गले लगा लेती हैं। फिर एक फोटोग्राफर उनकी मां, बहन और दोनों भांजो के साथ फोटो भी क्लिक करते हैं। इस दौरान सभी मुस्कुरा रहे होते हैं।

‘धुरंधर 2’ में ‘हमजा’ रणवीर सिंह की मां कौन?

रणवीर सिंह की मां प्रभनीत कौर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम मधुरजीत सरघी है। उनको ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिला लेकिन जितने सेकेंड भी वह रहीं, उन्होंने अपनी चिंता, हाव-भाव और अभिनय से सबका दिल जीत लिया। दर्शकों को भावुक होने पर मजबूर भी किया। इन्होंने आदित्य धर की फिल्म से पहले अग्निपथ’, ‘केसरी’, ‘फिराक’, ‘छपाक’, ‘मंटो’ और ‘समर 2007’ जैसी मूवीज में दिखाई दे चुकी हैं। ये थिएटर भी करती रहती हैं। उन्होंने कई नाटकों में अहम योगदान दिया है। इनकी शादी ‘केसरी’ और ‘बॉर्डर 2’ के डायरेक्टर अनुराग सिंह से हुई है।

मधुरजीत सरघी के पति अनुराग सिंह

मधुरजीत सरघी की मां का नाम तेजिंदर कौर और पिता का नाम हरजीत सिंह था, जो कि पीएचडी स्कॉलर, दूरदर्शन के पूर्व कर्मचारी और पंजाबी फिल्म निर्माता थे। वहीं मां रिटायर्ड प्रोफेसर और लिरिसिस्ट और स्क्रीनराइटर थीं। एक्ट्रेस ने कॉलेज से ही एक्टिंग करनी शुरू कर दी थी। उन्होंने थिएटर को ज्यादा महत्व दिया और फिल्मों में एंट्री की। वह और डायरेक्टर बचपन के दोस्त थे। दोनों की मां, एक ही डिपार्टमेंट में प्रोफेसर थीं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि जब अनुराग तीन साल थे, तब उनका जन्म हुआ था। इतना ही नहीं, डायरेक्टर अपनी मां के साथ तब अस्पताल भी आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button