कौन हैं जूनलियन वेबर जिनसे दोहा डायमंड लीग में भारत के बाहुबली नीरज चोपड़ा पीछे रह गए

नई दिल्ली: शुक्रवार रात जब दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर दूर भाला फेंका तो पूरे देश का सीना गर्व चौड़ा हो गया। नीरज ने पहली बार इस दूरी को हासिल किया है। दोहा डायमंड के लीग के पांच थ्रो तक नीरज टॉप पर चल रहे थे, लेकिन अंतिम थ्रो में जर्मनी के जूलियन वेबर बाजी मार ले गए। छठे थ्रो में वेबर ने 91.06 मीटर दूर भाला फेंक नीरज चोपड़ा से आगे निकल गए। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं जूलियन वेबर जिन्होंने भारत के बाहुबली को पीछे छोड़ा।

जूलियन वेबर देते रहे हैं नीरज को कड़ी टक्कर
जर्मनी के जूलियन वेबर जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के लिए सबसे बड़े प्रतिद्वंदी में से एक रहे हैं। दोनों के बीच करीब एक दर्जन से अधिक बार टक्कर हुई है, जिसमें अधिकतर नीरज चोपड़ा ने जीत हासिल कर अपना दबदबा बनाया है, लेकिन दोहा डायमंड लीग में जूलियन ने अपना पूरा दम लगाकर नीरज को पछाड़ दिया।

बता दें कि जूलियन वेबर शुरुआत में हैंडबॉल खेलते थे। उन्होंने अपने भाई को देखकर हैंडबॉल शुरू किया था, कुछ समय बाद ही हैंडबॉल में उन्हें इंजरी हो गई, जिसके कारण उन्होंने इस खेल को छोड़कर जैवलिन थ्रो खेलना शुरू कर दिया। वेबर की जैवलिन थ्रो पहली बड़ी उपलब्धि साल 2013 में यूरोपीय जूनियर चैंपियनशिप में रही जब उन्होंने पांचवें दौर के 79.68 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। इस साल जूनियर प्रतियोगिता में 79.68 मीटर के थ्रो में वर्ल्ड रिकॉर्ड था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button