आखिर क्यों रोहित शर्मा-शुभमन गिल समेत किसी का नहीं हुआ ब्रॉन्को टेस्ट? परदे के पीछे का खुल गया बड़ा राज

नई दिल्ली: बेंगलुरु में भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों का भी फिटनेस टेस्ट किया गया है। हालांकि, हाल ही में आए ब्रॉन्को टेस्ट का फिटनेस टेस्ट के दौरान कथित तौर पर इस्तेमाल नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों को मौजूदा सिस्टम के तहत की अपनी फिटनेस साबित करनी थी। इसका मतलब है कि ब्रॉन्को टेस्ट का इस्तेमाल नहीं किया गया।
सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘ब्रॉन्को टेस्ट दुबई में हो सकता है जब पूरा स्क्वाड एशिया कप के लिए एक साथ होगा। टीम आज देर रात से रवाना होना शुरू होगी और अपना पहला सेशन 5 सितंबर को आईसीसी अकेडमी में करेगी। तो अगर मैनेजमेंट चाहेगा ब्रॉन्को टेस्ट करना तो वो दुबई में हो सकता है।’
9 सितंबर से शुरू होगा एशिया कप
9 सितंबर से अफगानिस्तान और हांगकांग के मुकाबले के साथ एशिया कप 2025 का आगाज होगा। 2026 टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। बता दें कि भारतीय टीम 10 सितंबर को अपने अभियान का आगाज यूएई के खिलाफ खेलकर करेगी। वहीं भारत अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को दुबई में खेलेगा।





