म्यूचुअल फंड्स में जमकर निवेश कर रही हैं महिलाएं, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली: म्यूचुअल फंडों में निवेश करने वालों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। FY25 में म्यूचुअल फंड की कुल संपत्ति 23% (12 लाख करोड़ रुपये से अधिक) बढ़कर 65.74 लाख करोड़ रुपये हो गई। यह एक नया रेकॉर्ड है। यह बढ़ोतरी शेयर बाजार और डेट मार्केट में तेजी और मुनाफे की वजह से हुई। मार्च 2024 में ये संपत्ति 53.40 लाख करोड़ रुपये थी। AMFI (Association of Mutual Funds in India) सोमवार को आई सालाना रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, FY25 में 8.15 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश भी आया।

इस बढ़ोतरी से निवेशकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। फोलियो की संख्या बढ़कर 23.45 करोड़ हो गई और निवेशकों की संख्या लगभग 5.67 करोड़ तक पहुंच गई। रिपोर्ट कहती है कि महिलाओं की आर्थिक आजादी और जागरूकता बढ़ रही है। मार्च 2025 तक कुल 5.34 करोड़ यूनिक निवेशक थे, जिनमें से 26% (1.38 करोड़ महिलाएं थीं। ये मार्च 2024 के 24.2% से अधिक है। साक्षरता दरों में बढ़ोतरी और वर्कप्लेस में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने उनके आर्थिक योगदान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कारण महिलाएं अब निवेश की दुनिया में एक प्रमुख भागीदार के रूप में उभर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button