इस आईटी कंपनी के कामगारों को मिली स्वतंत्रता दिवस की सौगात, इसी साल बढ़ेगा वेतन, जानें कितना?

नई दिल्लीइंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर (IT Sector) की अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी कॉग्निजेंट ( Cognizant ) की तरफ से एक बड़ी घोषणा हुई है। आईटी कंपनी ने कहा है कि उसके लगभग 80% कर्मचारियों को वेतन में इसी साल वृद्धि होगी। यह वेतन वृद्धि 1 नवंबर, 2025 से लागू होगी।

कहां से आई खबर

मशहूर आईटी कंपनी ने अपनी दूसरी तिमाही की अर्निंग की घोषणा के दौरान यह जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि वह साल 2025 की दूसरी छमाही में अधिकांश कर्मचारियों के लिए योग्यता-आधारित वेतन वृद्धि की योजना बना रही है। कॉग्निजेंट के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा, "यह वेतन वृद्धि सीनियर एसोसिएट स्तर तक के कामगारों को दी जाएगी। वेतन वृद्धि की राशि व्यक्तिगत प्रदर्शन (Individual Performance) और देश के आधार पर अलग-अलग होगी।" मतलब कि अलग अलग देश में काम करने वालों के वेतन का पैमाना अलग अलग होगा।

80 फीसदी कर्मचारी कवर होंगे

कंपनी के अनुसार, इसके करीब 80% योग्य कर्मचारियों को 1 नवंबर, 2025 से वेतन में वृद्धि का लाभ मिलेगा। जाहिर है कि भारत में, लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के वेतन में अच्छी वृद्धि होगी। हालांकि बताया जा रहा है कि वेतन में बढ़ोतरी सिंगल डिजिट में ही होगी। इसे आसान भाषा में कहें तो उनकी सैलरी में 9% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि मिलेगी।

बोनस भी दिया था

कॉग्निजेंट ने इसी साल की शुरुआत में, अपने ज्यादातर एसोसिएट्स को को पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा बोनस दिया था। इस बार भी कंपनी ने कहा है कि जो कर्मचारी सबसे अच्छा काम करते हैं, उन्हें सबसे ज्यादा फायदा होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button