विश्व संस्कृति महोत्सव से वैश्विक एकता का संदेश दिया जाएगा

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने नाटो महासचिव से की मुलाकात

कीव

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर ज़ेलेंस्की ने  यूक्रेन और गठबंधन के बीच सहयोग एवं मेल-मिलाप पर चर्चा करने के लिए उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग से मुलाकात की।

यूक्रेन के राष्ट्रपति प्रेस विंग की ओर से  जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। दोनों पक्षों ने रक्षा मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान, यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को संभावित हमलों से बचाना और नाटो सदस्य देशों द्वारा यूक्रेन को अतिरिक्त वायु रक्षा प्रणालियों की आपूर्ति की संभावनाएं पर भी विचार विमर्श किया गया।

जेलेंस्की ने मीडिया को इस वार्ता को 'वास्तव में सहयोगियों के बीच सार्थक बातचीत' बताया। उन्होंने कहा, “यूक्रेन के गठबंधन का वैधानिक सदस्य बनने से पहले यह केवल समय की बात है। हम इसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं।”
स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन के लिए नाटो का समर्थन जारी रहेगा। नाटो यूक्रेन के साथ तब तक खड़ा रहेगा, जब तक इसकी जरूरत पड़ेगी। स्टोल्टेनबर्ग इन दिनों यूक्रेन की यात्रा पर हैं।

विश्व संस्कृति महोत्सव से वैश्विक एकता का संदेश दिया जाएगा

वाशिंगटन
अमेरिका के वाशिंगटन में आयोजित हो रहे विश्व संस्कृति महोत्सव में 100 से अधिक देशों के हजारों लोग शामिल होंगे और वैश्विक नेताओं का जमावड़ा वैश्विक एकता का संदेश देगा। इस विशाल कार्यक्रम के आयोजकों ने यह जानकारी दी।

 यहां नेशनल मॉल में शुरू हो रहे तीन दिवसीय महोत्सव के लिए 6,00,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 100 से अधिक देशों के 17,000 से ज्यादा कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

विश्व संस्कृति महोत्सव की रूपरेखा भारतीय आध्यात्मिक गुरु रविशंकर ने तैयार की थी। इसका आयोजन 'आर्ट ऑफ लिविंग' कर रहा है और इसे ''विश्व संस्कृति का ओलंपिक'' कहा जा रहा है।

आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के प्रवक्ता कुशाल चोकसी ने बृहस्पतिवार को 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''इस महोत्सव को इस ऐतिहासिक स्थान पर आयोजित करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था। हमारे आसपास इतना ज्यादा ध्रुवीकरण और नकारात्मकता होने के कारण इस वक्त सबसे ज्यादा मानसिक स्वास्थ्य की चुनौती है। गुरुदेव (रविशंकर) का एक विश्व कुटुंब का संदेश इस महोत्सव के जरिये जीवंत हो रहा है।''

चोकसी ने कहा, ''हम इस प्रतिष्ठित नेशनल मॉल में हैं, जहां इतिहास रचा गया और दुनिया एक बार फिर इस विशाल वैश्विक मंच पर 180 से अधिक देशों को एक साथ आते हुए और उनकी संस्कृति का जश्न मनाते हुए देखने जा रही है।''

महोत्सव के दौरान चीन के 1,000 गायक एवं नृतक सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे और 7,000 नृतक 'गरबा' करेंगे। साथ ही हिप-हॉप संगीत की 50वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया जाएगा। 700 से अधिक भारतीय शास्त्रीय नृतक लाइव वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक उत्सव में यूक्रेन के 100 नृतक लोक नृत्य 'होपाक' पेश करेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button