मुनाफा होते ही रॉकेट बना YES बैंक का शेयर, 15 मिनट में 7 फीसदी की तेजी, HDFC और ICICI का क्या हाल?

नई दिल्ली: यस बैंक का शेयर सोमवार को मार्केट खुलते ही रॉकेट हो गया। सुबह-सुबह ही इसमें 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ गई। बैंक ने बीते शनिवार को वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए थे। इसमें कंपनी को जबरदस्त मुनाफा हुआ था। आज सोमवार को इसी मुनाफे का असर दिया और शेयर ने ऊंची छलांग लगा दी।





