‘पूरे देश में झूठों में नंबर वन आएंगे’, विदिशा में शिवराज सिंह चौहान के वीडियो पर कमेंट करने वाला शिक्षक सस्पेंड

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक वीडियो पर कमेंट किया था। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है। वहीं, कमेंट करने वाले शिक्षक कहना है कि मैंने तो किसी का नाम नहीं लिया था। मैं कार्रवाई के विरोध में कोर्ट जाऊंगा।

बीजेपी नेता पोस्ट किया था वीडियो

दरअसल, विदिशा जिले के बीजेपी नेता गगन दुबे ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो शिवराज सिंह चौहान के संसद में भाषण का था। इसी पर गंजबसौदा के जमनिया शाकीय प्राथमिक शाला के शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा ने टिप्पणी की थी। शिक्षक ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि बतोले बाज हैं…. झूठों की प्रतियोगिता कराई तो यह पूरे देश में झूठों में नंबर वन आएंगे।

सस्पेंड किया गया

इसी पोस्ट के बाद शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा पर कार्रवाई की गई है। विदिशा के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उन्हें तत्काल नोटिस जारी किया था। इसके बाद 18 मार्च को गोविंद सिंह कुशवाहा को स्पेंड कर दिया गया है।

कोर्ट जाएंगे हम

वहीं, गोविंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम कोर्ट जाएंगे। हमने पोस्ट नहीं किया है। न तो हमने किसी का नाम लिया है। ऐसे में हमें इतनी बड़ी सजा क्यों दी गई।गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले से सांसद हैं। साथ ही वह मध्य प्रदेश में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद वह केंद्र में कृषि मंत्री बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button