कोलकाता रेप-मर्डर, डॉक्टर की हालत स्थिर, बाकी 6 की बिगड़ी:कहा- पुलिस हड़ताल खत्म करवाने के लिए हमारे मरीजों पर दबाव डाल रही

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में 7 ट्रेनी डॉक्टर 6 अक्टूबर से अनशन पर बैठे हुए हैं। 10 अक्टूबर की रात एक ट्रेनी डॉक्टर डॉक्टर अनिकेत महतो की कंडीशन क्रिटिकल हुई थी, जिसके बाद उन्हें RG कर अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार को RG कर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि महतो की स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन वे अभी स्थिर हैं। उनकी पल्स रेट और अन्य हेल्थ पैरामीटर्स अब और नहीं गिर रहे हैं, लेकिन इसमें सुधार भी नहीं हो रहा है। 5 डॉक्टरों की टीम उस पर नजर रखे है।

उधर, बाकी 6 डॉक्टरों की भी हालात बिगड़ रही है, लेकिन उन्हें अभी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। एक डॉक्टर ने बताया कि तबीयत बिगड़ने के बावजूद इन्होंने हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है। हड़ताल की जगह के पास एक एंबुलेंस तैनात है।

इन 7 के अलावा नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में 2 और डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनमें से एक ने शुक्रवार रात को कहा- लोकल पुलिस हमारे मरीजों पर दबाव डालकर हमारी हड़ताल खत्म करवाने की कोशिश कर रही है, लेकिन मैं नहीं हटूंगा।

आरजी कर अस्पताल में 8 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर किया गया था। 9 अगस्त को विक्टिम की बॉडी मेडिकल कॉलेज में मिली थी। इसके अगले दिन से जूनियर डॉक्टरों ने 42 दिन तक विरोध प्रदर्शन किया था।

राज्य सरकार ने डॉक्टरों की मांगें नहीं मानी। जिसके चलते डॉक्टरों ने 5 अक्टूबर की शाम से भूख हड़ताल शुरू की। इसमें 9 डॉक्टर शामिल हैं, आज भूख हड़ताल का सातवां दिन है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button