धनतेरस पर 10 चुनिंदा मैसेज से अपनों को भेजें बधाई

नई दिल्ली.

दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होता है। इस साल धनतेरस या धनत्रयोदशी 10 नवंबर 2023, शुक्रवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और कोई नया सामान खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन लोग भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और अपनों को इस खास दिन की बधाई देते हैं।

आप भी इन चुनिंदा मैसेज से भेजें धनतेरस की हार्दिक बधाई-

1. दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा  आपका हर अरमान हो।
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर,
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हों।।
हैप्पी धनतेरस 2023

2. लक्ष्मी आएगी इतनी की सब जगह नाम होगा
दिन रात व्यापार बढ़े, इतना अधिक काम होगा
घर, परिवार, समाज में बनोगे सरताज
धनतेरस की शुभकामनाएं।

3. खूब मीठे-मीठे पकवान खाएं
सेहत में चार चांद लगाएं
लोग तो सिर्फ चांद पर गए हैं
आप उस से भी ऊपर जाएं
हैप्पी धनतेरस 2023

4. दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
 परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार
 होती रहे सदा आप पर धन की बौछार
 ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार
Happy Dhanteras 2023

5. खुशियों की सौगात हो,
मां लक्ष्मी का आगाज हो,
ऐसा आपका धनतेरस का त्योहार हो
धनतेरस की शुभकामनाएं

6. महालक्ष्मी का हाथ हो
धन दौलत की बरसात हो,
रहे न दरिद्र कोई धरा पर
ऐसा ही आशीर्वाद हो…
धनतेरस की शुभकामनाएं

7. दिन-प्रतिदिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार में सदा हो प्यार की बरसात
सुख-समृद्धि आए आपके द्वार
मंगलमय हो आपको धनतेरस का त्योहार
Happy Dhanteras 2023

8. धनतेरस आपके जीवन में लाए खुशियां अपार
रिद्धि सिद्धि गणपति विराजें आपको द्वार
Happy Dhanteras 2023

9. लक्ष्मी आएगी इतनी की सब जगह नाम होगा,
दिन रात व्यापार बढ़े, इतना अधिक काम होगा,
घर, परिवार, समाज में बनोगे सरताज
धनतेरस की शुभकामनाएं

10. ॐ श्रीं ह्रीम दरिद्र विनाशनि
धनधान्य समृद्धि देहि,
देहि कुबेर शंख विध्ये नम:
Happy Dhanteras

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button