गिरावट के बाद आज सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, देखें क्या हैं 10 ग्राम गोल्ड के भाव

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी सोने-चांदी की कीमतों में आने वाले समय में और तेजी देखने को मिल सकती है। आज सोने की कीमत 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर निकल गए हैं। पिछले दिनों अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव कम हुए थे। पिछले एक महीने से सोने और चांदी की कीमतों में काफी गिरावट आई है।
क्या हैं गोल्ड के भाव
क्या है चांदी की कीमत
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी बुधवार को 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 82,953 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 84,394 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
सोने के वैश्विक भाव
आज यानी बुधवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.05 फीसदी या 0.10 डॉलर की बढ़त के साथ 2,324.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय उछलकर 2,316.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।





