आखिर क्यों वोटिंग के दिन भरभरा जाता है शेयर बाजार? जानिए आगे कैसी रहने वाली है मार्केट की चाल

नई दिल्ली: देश में अभी लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। चुनाव सात चरणों में होने हैं। मतों की गितनी 4 जून को होगी। अभी तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था। वहीं दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को पूरा हुआ है। इसके बाद 7 मई को तीसरे चरण का मतदान हुआ। अब 13 मई को चौथा, 20 मई को पांचवा, 25 मई को छठा और 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा। शेयर बाजार में अभी तक हुए तीनों चरण के मतदान वाले दिन गिरावट देखी गई है। कल यानी 7 मई को तीसरे चरण के मतदान के दौरान भी बाजार में गिरावट देखी गई थी। कल सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले थे। लेकिन इसके बाद अचानक फिसल गए थे। दो घंटे के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स 600 अंक और निफ्टी 200 अंक तक टूट गया था। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स ने शुरुआती बढ़त को गंवा दिया और अंत में यह 383.69 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,511.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 636.28 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 140.20 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,302.50 अंक पर बंद हुआ था।

 

इससे पहले भी गिरा बाजार

शेयर बाजार में इससे पहले भी वोटिंग वाले दिन गिरावट देखी गई है। पहले चरण के मतदान वाले दिन यानी 19 अप्रैल को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। इस दौरान सेंसेक्स सुबह 600 अंकों से ज्यादा गिरकर 72000 के नीचे खुला था। वहीं निफ्टी में 200 अंकों से ज्यादा गिरावट देखी गई थी। हालांकि दोपहर के बाद बाजार ने पलटी मारी और सेंसेक्स-निफ्टी उछाल के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स उछलकर 73088 के स्तर और निफ्टी 151 अंक चढ़कर 22,147 पर बंद हुआ था। 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान वाले दिन भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा गिरा था। वहीं निफ्टी में 117 अंकों की गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स के टॉप 30 में से 24 शेयरों में गिरावट रही थी।

जारी है उतार-चढ़ाव

शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अभी तक मतदान वाले दिन बाजार में गिरावट देखी गई है। कल यानी 7 मई को तीसरे चरण के मतदान के दिन भी बाजार में गिरावट देखी गई थी। बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। अब आने वाले दिनों में मतदान के चार चरण बाकी हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार में अभी अस्थिरता बनी हुई है। ऐसे में मतदान वाले दिन बाजार में कमजोरी देखे जाने की संभावना है। हालांकि बाजार में निवेश से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button