चीन में बारिश से हाईवे ढहा, 34 की मौत : 18 मीटर सड़क ढही, 30 से ज्यादा घायल

साउथ चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में बुधवार (1 मई) को तेज बारिश के कारण नेशनल हाईवे एस12 का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा मीझोउ पहाड़ी के पास रात दो बजे हुआ, जिसमें सड़क का एक लेन 18 मीटर तक नीचे ढह गया।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक हाईवे ढहने से 20 गाड़ियां नीचे गिर गईं, इनमें 54 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलने पर 500 राहत कर्मियों ने बचाव कार्य संभाला। चीन सरकार ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

हाईवे को बंद किया गया
हादसे के बाद हाईवे को बंद कर दिया गया। ये हाईवे गुआंग्डोंग को फुजियान प्रांत से जोड़ता है। चीन में मजदूर दिवस पर चार दिन की छुट्टी होने और साथ ही देश के ज्यादातर हाईवे टोल फ्री हैं। इस कारण ज्यादा गाड़ियां हादसे की चपेट में आ गई।

4 दिन पहले आया था तूफान
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक गुआंग्डोंग में शनिवार (27 अप्रैल) को दोपहर में तूफान आया था। इस दौरान यहां 20.6 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार की अधिकतम हवा दर्ज की गई थी। इसके बाद तेज बारिश हुई थी।

ऐसा माना जा रहा कि इसी करण हाईवे ढह गया। इस तूफान के कारण 5 लोगों की मौत हो गई थी और 33 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button