स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड ने भरी उड़ान

नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं। वहीं इस दौरान लार्ज और मिड कैप म्यूचुअल फंड संघर्ष करते नजर आए। स्मॉलकैप म्यूचुअल ने एक महीने में लगभग 10% का औसत रिटर्न दिया है। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या यह लंबे समय की नई तेजी की शुरुआत है या सिर्फ गिरावट के बाद आई मामूली रिकवरी।

एक्सपर्ट्स ने बताया कि स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड में यह तेजी फिलहाल शॉर्ट टर्म रिकवरी ज्यादा लगती है, न कि स्थायी बुल रन। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक बाजार में बेहतर लिक्विडिटी, जोखिम लेने की बढ़ती क्षमता और लगातार एसआईपी निवेश ने इस तेजी को सहारा दिया है

कैसा रहा एक महीने का प्रदर्शन?

  • पिछले एक महीने में स्मॉलकैप फंडों ने औसतन 10.05% का रिटर्न दिया।
  • बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड (15.11%), सुंदरम स्मॉल कैप फंड (12.79%) और एलआईसी स्मॉल कैप फंड (12.27%) इस सूची में सबसे ऊपर रहे।
  • हालांकि कुछ म्यूचुअल फंड ने नेगेटिव रिटर्न भी दिया। इसमें एचडीएफसी स्मॉलकैप फंड (-7.93%) और पीजीआईएम इंडिया स्मॉलकैप फंड (-7.84%) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button