गांधीनगर में झुग्गियों से कर रहे थे अवैध शराब का कारोबार, आबकारी टीम ने दी दबिश

भोपाल। लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। इसके लिए तस्कर झुग्गियों, झाड़ियों, मैदानों में अवैध शराब के ड्रम व कुप्पे छुपाकर रख रहे हैं।आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांधीनगर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए महिला तस्कर को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही पांच लाख रुपये कीमत की अवैध शराब व लाहन बरामद किया है।

इन इलाकों में की कार्रवाई

जिला आबकारी कंट्रोलर राम गोपाल भदौरिया ने बताया कि टीम द्वारा नई बस्ती, हरिओम नगर क्षेत्र में संयुक्त दबिश देते हुए मैदानों, झाड़ियों और झुग्गियों में छुपा कर रखे कुप्पों एवम ड्रमों से 390 लीटर हाथभट्टी शराब और 4560 किलोग्राम लाहन बरामद किया है। साथ ही महिला तस्कर ज्योति को गिरफ्तार कर कुल 17 प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग पांच लाख 15 हजार रुपये है। आबकारी टीम द्वारा लहान का मौके पर नमूना लेने के बाद नष्ट किया गया है। इसके अलावा एक अन्य कार्रवाई करते हुए सुभाष नगर स्थित आचार नरेंद्र देवनगर में रानी यादव को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button