तेलंगाना पुलिस बोली- रोहित वेमुला दलित नहीं था : सच सामने आने के डर से की खुदकुशी

तेलंगाना के छात्र रोहित वेमुला की मौत के 8 साल बाद हैदराबाद पुलिस ने केस क्लोजर रिपोर्ट फाइल की। इसमें कहा गया है कि रोहित दलित नहीं था।

पुलिस ने तेलंगाना हाईकोर्ट में दावा किया गया कि रोहित इस बात को जानता था कि वह दलित नहीं था। जाति की पहचान उजागर होने के डर से उसने आत्‍महत्‍या कर ली थी।

रिपोर्ट में भाजपा के पूर्व सिकंदराबाद सांसद और हरियाणा के मौजूदा गर्वनर बंडारू दत्तात्रेय, विधान परिषद के सदस्य एन रामचंद्र राव, पूर्व कुलपति अप्पा राव, ABVP नेताओं सहित कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों को निर्दोष बताया गया है।

पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर रोहित वेमुला की मां और उनके भाई राजा वेमुला ने सवाल उठाया है। राजा वेमुला ने कहा कि SC स्टेटस पर जिला कलेक्टर फैसला करेंगे। मां और बेटे के सवालों के बाद तेलंगाना डीजीपी ने कहा कि हम इस मामले की दोबारा जांच करेंगे।

21 मार्च 2024 को दाखिल की फाइनल रिपोर्ट
मधापुर के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर रोहित वेमुला केस के इन्वेस्टिगेशन अफसर थे। उन्होंने पिछले साल नवंबर 2023 में फाइनल क्लोजर रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट 21 मार्च 2024 को फाइल की गई है। इसमें कहा गया, “रोहित वेमुला खुद को अनुसूचित जाति वर्ग (ST) से बताया था। वो ST वर्ग से नहीं था। रोहित को पता था कि उनकी मां ने उन्हें अनुसूचित जाति (SC) का सर्टिफिकेट दिलवाया था।

रोहित ने इसी सर्टिफिकेट के जरिए अपनी एकेडमिक उपलब्धियां हासिल की थीं। रोहित वेमुला को डर था कि अगर उनकी जाति की सच्चाई बाहर आ गई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।”

हमें पूरी उम्मीद- सरकार फिर से जांच कराएगी
रोहित वेमुला के भाई राजा वेमुला ने कहा है कि क्लोजर रिपोर्ट दाखिल होने के बाद तेलंगाना DGP ने मामले की फिर से जांच करने और हाई कोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही थी। सीएम रेवंत रेड्डी ने भी हमें रोहित के मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का वादा किया है। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस सरकार मामले की फिर से जांच करवाएगी।

तेलंगाना में इस समय कांग्रेस सरकार है। घटना साल 2016 में हुई थी, उस वक्त राज्य में के चंद्रशेखर राव की सरकार थी। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर हुए प्रदर्शनों का समर्थन किया था। राहुल गांधी ने इस मामले को संसद में भी उठाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button