लालपरेड मैदान में मतदान दलों को वितरित की जा रही चुनाव सामग्री

भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल में सात मई मंगलवार को सभी 2362 केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इससे पहले सोमवार को लालपरेड मैदान सुबह आठ बजे से मतदान दलों को चुनाव सामग्री वितरित की जा रही है। यहां से लगभग 500 बसों के माध्यम से 10 हजार अधिकारी -कर्मचारी सभी मतदान केंद्रों पर शाम तक पहुंच जाएंगे। एक दल में चार अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने लालपरेड मैदान चल रही सामग्री वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सोशल मीडिया से संबंधित आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें 1950 और सी-विजिल एप पर भी की जा सकती हैं। वहीं, शराब और रुपए बांटने की शिकायत भी इस नंबर पर की जा सकती है। इसके लिए कलेक्टोरेट पर 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।

यह है 22 उम्मीदवार मैदान में

उम्मीदवार – राजनीतिक दल

आलोक शर्मा – भाजपा

अरुण श्रीवास्तव – कांग्रेस

भानुप्रताप सिंह – बसपा

मुदित भटनागर – कम्युनिस्ट

रामप्रसाद पटेल – क्रांति जनशक्ति पार्टी

बाबूलाल सेन – मौलिक अधिकार पार्टी

बलराम सिंह तोमर – भारतीय शक्तिचेतना पार्टी

मुदित चौरसिया – अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी

धनराज सेंडे – रिपब्ल्कि पार्टी आफ इंडिया

संजय कुमार सरोज – मानव समाधान पार्टी

अक्षय गोठी – परिवर्तन पार्टी आफ इंडिया

अयज कुमार पाठक – छत्रपति शिवाजी भारतीय गरीब पार्टी

अब्दुल ताहिर – बहुजन महापार्टी

निर्दलीय उम्मीदवार

हितेंद्र साहारे

आरके महाजन

मोहम्मद असरफ

भारती यादव

राजेश कीर

मैथलीशरण गुप्त

दीनदयाल अहिरवार

जय सिंह

अंकित राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button