गौतम नगर में 4 दुकानों में लगी भीषण आग, ऊपर फंसा परिवार, दमकलकर्मियों ने किया रेस्क्यू

भोपाल। शहर के गौतम नगर में स्थित एक मल्टी में ग्राउंड फ्लोर पर बनी 4 दुकानों में बुधवार सुबह आग लग गई। दुकानों के ऊपर बने फ्लैट में एक परिवार रहता है, जिसके पांच सदस्य आग की वजह से ऊपर ही फंसकर रह गए। सूचना मिलने पर फतेहगढ़, गोविंदपुरा और माता मंदिर फायर स्टेशन से आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया। दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पहली मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग तड़के लगभग साढ़े चार बजे लगी। दमकलकर्मियों ने लगभग साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button