कालोनाइजर पेश नहीं कर सके दस्तावेज, अब होगी कार्रवाई, अवैध कालोनियों पर लगेगी रोक

भोपाल। जिले में अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर ने एसडीएम से सर्वे शुरू कराया था। यह सर्वे चार जून तक पूरा करना था, लेकिन मतगणना की वजह से यह अटक गया। हालांकि इससे पहले 250 कालोनियां चिह्नित की जा चुकी हैं और छह अवैध कालोनाइजरों को नोटिस देकर छह जून तक दस्तावेज पेश करने का समय दिया था। अब इनके बाद सिर्फ एक दिन का समय बचा हुआ है। यदि यह दस्तावेज पेश नहीं करते हैं तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने एफआइआर दर्ज करने तक के निर्देश दिए हैं।
यहां दिए हैं नोटिस
जिला प्रशासन ने सिंकदराबाद, पिपलिया जाहिरपीर, अरेड़ी, सेवनिया ओंकारा और छावनी पठार में छह कालोनियों के कालोनाइजर को नोटिस थमाया था। लेकिन इसके बावजूद इनकी ओर सेअब तक कोई जवाब नहीं दिया है। इनमें से एक कालोनाइजर कलेक्टर न्यायालय में पेश हुआ था, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाया। इस पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने उससे प्लाट बेचने संबंध सभी तरह के दस्तावेज पेश करने के लिए कहा, लेकिन वह वापस लौटकर नहीं आया है। अब इन सभी के खिलाफ छह जून के बाद से प्रशासन कार्रवाई करेगा।
इन कालोनाइजरों को दिए गए हैं नोटिस





