छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले का : कैंप पर माओवादियों ने दागे BGL, बाल-बाल बचे जवान, दोनों तरफ से जमकर हुई गोलीबारी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 2 दिन पहले नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला किया था, जिसका अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जवान हाथ में हथियार पकड़े इधर-उधर भागकर मोर्चा संभालते नजर आ रहे हैं। नक्सलियों ने जवानों पर BGL दागे, जिसमें एक जवान बाल-बाल बचा।

दरअसल, नक्सलियों ने अबूझमाड़ के इरकभट्टी पुलिस कैंप पर हमला किया था। यह कैंप कुछ दिन पहले ही खोला गया है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले शाम के वक्त नक्सलियों ने कैंप पर अचानक हमला कर दिया था। जंगल की तरफ से 4 देसी BGL दागे थे। इसके अलावा फायरिंग भी की थी।

जवानों ने दिया नक्सलियों की गोलियों का जवाब

नक्सलियों के हमले के बाद कैंप के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। इसी बीच बैरक के अंदर मौजूद कुछ जवानों ने नक्सली हमले का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

ये है वीडियो में

करीब 2 मिनट के इस वीडियो में जवान कैंप के अंदर यहां-वहां भागते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, नक्सलियों ने BGL दागा जो सीधे बैरक के सामने गिरा। वहां से 3 जवान गुजरे। एक जवान चपेट में आने से बच गया। वीडियो में गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। जवानों की जवाबी कार्रवाई से नक्सली भाग निकले।

इरकभट्टी कैंप पर नक्सलियों ने किया था हमला

नक्सलियों ने बुधवार (6 जून) को इरकभट्टी कैंप पर हमला किया था। इस दौरान जंगल की तरफ से कैंप पर कुल 4 BGL दागे , जिसमें एक BGL मौके पर ही फट गया। जवाबी कार्रवाई में नक्सली मौके से भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button