देश के किस इलाके में सबसे ज्यादा सजती हैं महिलाएं? कॉस्मेटिक्स की बिक्री ने खोल दिया बड़ा राज

नई दिल्ली: कॉस्मेटिक्स का देश में बड़ा कारोबार है। इसमें हर साल इजाफा देखने को मिल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरे देश में सबसे ज्यादा कॉस्मेटिक्स की बिक्री किस शहर में होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि देश में सबसे ज्यादा कॉस्मेटिक्स की खरीदारी पूर्वी भारत में होती है। हाल ही में देश की सबसे पुरानी डिपार्टमेंटल स्टोर चेन, शॉपर्स स्टॉप ने कोलकाता में अपना सबसे बड़ा ब्यूटी स्टोर खोला है। कई शहरों में पहले से ही स्टोर होने के बावजूद शॉपर्स स्टॉप ने कोलकाता को चुना है।

 
इसके पीछे सबसे बड़ी वजह कोलकाता में कॉस्मेटिक्स की सबसे ज्यादा बिक्री होना है। लिपस्टिक, नेल पॉलिश और आईलाइनर जैसी चीज़ों को मिलाकर पिछले साल यहां 18.6 करोड़ से भी ज्यादा बिक्री हुई है।  कोलकाता में कॉस्मेटिक्स खूब खरीदा जाता है। ग्लोबल कंज्यूमर रिसर्च फर्म कांतार ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा कि पिछले साल भारत के टॉप 10 शहरों में लिपस्टिक, नेल पॉलिश और आईलाइनर सहित 186 मिलियन से अधिक सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री हुई है।

खूब होती है खरीदारी

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी भारत में भारत में बिकने वाले सभी सौंदर्य प्रसाधनों का एक तिहाई से अधिक हिस्सा बिकता है, जबकि देश के एक चौथाई से भी कम घरों में पूर्वी भारत की हिस्सेदारी है। जानकारों के मुताबिक, कोलकाता में ब्यूटी प्रोडक्ट्स को लेकर जागरूकता ज्यादा है। पूर्वी भारत के लोग फैशन और खूबसूरती के मामले में काफी जागरूक रहते हैं। यही वजह है कि वहां ब्यूटी स्टोर्स का अच्छा बिजनेस होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button