नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण की थमी रफ्तार, 6 महीने के लिए टल गया संचालन, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली: अभी लोगों को नोएडा एयरपोर्ट से सफर करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। एयरपोर्ट के निर्माण की रफ्तार थम गई है। अब इस एयरपोर्ट का संचालन 6 महीने के लिए टल गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) इस साल या अगले साल की पहली तिमाही में तो पूरा नहीं हो पाएगा। इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में अब कम से कम छह महीने की देरी हो गई है। इस मेगा प्रोजेक्ट के पूरा होने की तारीख को कम से कम छह महीने आगे बढ़ाकर अप्रैल 2025 कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि देरी की वजह टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण में धीमी प्रगति है, जो तय समय से काफी पीछे चल रही है।

 
हालांकि यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) ने टर्मिनल के निर्माण में देरी के पीछे के कारणों के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। लेकिन मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि बिल्डिंग की छत के लिए जरूरी ‘स्पेशल ग्रेड स्टील’ का आयात अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमी के कारण प्रभावित हुआ है। एक बयान में वाईआईएपीएल ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि निर्माण की गति और अधिक प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button