गुलमोहर कालोनी में विवाहिता ने कमरे में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। शाहपुरा थाना इलाके की गुलमोहर कालोनी में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। उसका पति काम पर गया था, जबकि बच्चे बाहर खेल रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय कोमल पत्नी जीवन कुशवाह गुलमोहर कालोनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। वह लोगों के घर में खाना पकाने का काम करती थी। पति जीवन कुशवाह वाहन चालक है। उनके दो बच्चे भी हैं। सोमवार रात लगभग 11 बजे कोमल ने अपने कमरे में पंखे पर फंदा डालकर खुद को लटका लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त घर में उसके अलावा कोई नहीं था।

 

कुछ देर बाद महिला की बेटी घर पहुंची और उसने मां को फांसी पर लटका देखा। इसके बाद उसने फोन कर अपने पिता को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी के कारण का पता चल सके। पुलिस स्वजनों के बयान ले रही है। इस घटना के बाद से महिला के स्वजन सदमे में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button