भोपाल में नाबालिग को कपड़े उतारकर पीटा:शराब पीने के लिए मांग रहे थे पैसे, पिटाई से बचने बिना कपड़ों के भागा लड़का

बुधवार को राजधानी भोपाल में एक नाबालिग को पीटने के बाद उसके कपड़े उतरवाने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि वीडियो परवलिया सड़क इलाके का है। घटना रविवार रात 11 बजे की है। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित नाबालिग आपस में रिश्तेदार हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। आरोपियों ने नाबालिग को परवलिया सड़क थाना इलाके के ग्राम मुबारकपुर में रविवार रात करीब 11 बजे रोक लिया। उन्होंने नाबालिग से शराब के लिए रुपए मांगे। मना करने पर पहले उसे पीटा। शर्ट फाड़ने के बाद उसके बाकी कपड़े उतरवा दिए। मौका देख नाबालिग बिना कपड़ों के ही वहां से भाग गया।

एक आरोपी पिटाई और कपड़े उतारने का वीडियो बनाता रहा। इतना ही नहीं आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। परवलिया थाना प्रभारी रोहित नागर ने बताया कि इस मामले में अनीस, लईक, नईम, सुमाइल को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है। बालिग सभी आरोपितों को अदालत ने जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button