लद्दाख में JCO समेत 5 जवान शहीद:LAC के पास मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान टैंक लेकर नदी पार कर रहे थे, अचानक पानी बढ़ा

लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के टैंक अभ्यास के दौरान एक टी-72 टैंक हादसे का शिकार हो गया। जब टैंक नदी पार कर रहा था, तब पानी का लेवल अचानक बढ़ गया। इस हादसे में एक JCO समेत पांच जवान शहीद हो गए।

घटना सुबह करीब 3 बजे हुई।। सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा चुशूल से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास हुई। पीआरओ पीएस सिंधु ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं।

हादसे का शिकार हुए जवानों के नाम आरआईएस एमआर के रेड्डी, डीएफआर भूपेंद्र नेगी, एलडी अकदुम तैयबम, हवलदार ए खान (6255 एफडी वर्कशॉप), सीएफएन नागराज पी (एलआरडब्ल्यू) हैं।

लद्दाख में पिछले साल 9 जवान शहीद हुए थे
लद्दाख में पिछले साल सेना की एक गाड़ी 60 फीट खाई में गिर गई थी। हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई थी। सेना के इस काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ था। ड्राइवर के नियंत्रण खोने से ट्रक खाई में जा गिरा था।

T-72 को भारत में अजेय कहते हैं

जिस T-72 टैंक के साथ जवान प्रैक्टिस कर रहे थे। वह भारत में अजेय नाम से जाना जाता है। इसे 1960 में रूस में बनाया गया और 1973 में सोवियत सेना में शामिल किया गया था। यूरोप के बाद भारत ऐसा पहला देश था जिसने रूस से यह टैंक खरीदा था। भारतीय सेना में अजेय टैंक के तीन वैरियंट की कुल 2400 यूनिट शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button