मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन मनेगा, महिला जनप्रतिनिधि बांधेंगी रक्षासूत्र

भोपाल। मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्र की सभी महिला जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।

कार्यक्रम में प्रदेश भर की सभी महिला महापौर, सभापति, नगर पालिका व नगर परिषद अध्यक्ष और पार्षद शामिल होंगी। नगर निगम द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था की जा रही है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सभी तरह की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इससे विभाग के आयुक्त भरत यादव ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि निकाय की महिला जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button