भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में फहराएंगे तिरंगा

भोपाल। 15 अगस्त, गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल सहित सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि सरकार ने तय कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। वहीं, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर और राजेंद्र शुक्ल सागर, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर और प्रहलाद सिंह पटेल रीवा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह पैर में चोट लगने के कारण विश्राम पर हैं, इसलिए उन्हें कोई जिला आवंटित नहीं किया गया है। प्रदेश के 24 जिलों में कलेक्टर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और राष्ट्रध्वज फहराएंगे।

कौन कहां रहेगा

– डॉ. मोहन यादव – भोपाल
– जगदीश देवड़ा – जबलपुर
– राजेंद्र शुक्ल – सागर
– कैलाश विजयवर्गीय – इंदौर
– प्रहलाद सिंह पटेल – रीवा
– करण सिंह वर्मा – सिवनी
– उदय प्रताप सिंह – कटनी
– सम्पतिया उइके – सिंगरौली
– तुलसीराम सिलावट – ग्वालियर
– रामनिवास रावत – दमोह
– एदल सिंह कंषाना – दतिया
– निर्मला भूरिया – मंदसौर
– गोविंद सिंह राजपूत – गुना
– विश्वास सांरग – हरदा
– नारायण सिंह कुशवाह – शाजापुर
– नागर सिंह चौहान – आगर
– प्रघुम्न सिंह तोमर – शिवपुरी
– राकेश शुक्ला – अशोक नगर
– चेतन्य काश्यप – राजगढ़
– इंदर सिंह परमार – बड़वानी
– कृष्णा गौर – सीहोर
– धर्मेंद्र सिंह लोधी – खंडवा
– दिलीप जायसवाल – सीधी
– गौतम टेटवाल – उज्जैन
– लखन पटेल – विदिशा
– नारायण सिंह पंवार – रायसेन
– नरेन्द्र शिवाजी पटेल – बैतूल
– प्रतिमा बागरी – डिंडौरी
– दिलीप अहिरवार – अनूपपुर
– राधा सिंह – मैहर

इन स्थानों पर कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

देवास, शहडोल, रतलाम, झाबुआ, सतना, धार, भिंड, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बालाघाट, आलीराजपुर, बुरहानपुर, मंडला, छतरपुर, नीमच, नरसिंहपुर, खरगोन, निवाड़ी, उमरिया, पांढुर्णा, श्योपुर, पन्ना, टीकमगढ़, मउगंज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button