17 पीजी कोर्स में 538 सीटें, 200 नए रजिस्ट्रेशन… 21 और 22 अगस्त को होगी काउंसलिंग

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के विभिन्न अध्ययनशालाओं से संचालित पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स की खाली सीटों को लेकर दूसरे चरण की काउंसिलिंग होगी। अगले सप्ताह प्रवेश प्रक्रिया रखी गई है, जिसमें सिर्फ एमबीए पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को दाखिला दिए जाएगा।

आईएमएस, आईआईपीएस, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, ईएमआरसी, कम्प्यूटर साइंस, पत्रकारिता विभाग के 17 पाठ्यक्रम की 538 सीट हैं। एमबीए एचआर, फॉरेन ट्रेंड, टूरिज्म, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में सामान्य श्रेणी की सीटें खाली है।दूसरे चरण की काउंसलिंग को लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस खत्म हो गई है। 200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इन्हें मिलकर पहले चरण के 1400 छात्र-छात्राओं को दूसरे चरण की काउंसिलिंग में बुलाया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है।

21 से 22 अगस्त के बीच काउंसलिंग रखी है। अधिकारियों के मुताबिक काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों की मेरिट और रैंक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। वैसे आवश्यकता पड़ने पर काउंसलिंग के लिए अतिरिक्त दिन भी रखा है।

आईएमस-आइआईपीएस में दिलचस्पी

पीजी काउंसिलिंग में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की पहली पसंद आईएमएस और आईआईपीएस से संचालित कोर्स में रहती है। एमबीए एचआर, फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन, मार्केटिंग मैनेजमेंट, ई-कॉमर्स, एपीआर, आंत्रोप्रिन्योर पाठ्यक्रम है।

विद्यार्थियों ने इन पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। एसटी-एससी की बजाए सामान्य व ओबीसी की सीटें ज्यादा खाली हैं। विश्वविद्यालय ने काउंसिलिंग में आने वाले विद्यार्थियों को मूल दस्तावेज लाने पर जोर दिया है। 10वीं-12वीं, स्नातक, जाति-आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी, माइग्रेशन, टीसी सहित अन्य दस्तावेज शामिल है। काउंसलिंग से पहले इनका सत्यापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button