गणपति घाट पर ट्राले से टकराया कंटेनर, दोनों वाहनों में लगी आग

धार, गुजरी। धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के मौत के घाट गणपति घाट पर शनिवार सुबह फिर एक बार वाहनों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार इंदौर की तरफ से आ रहा कंटेनर क्रमांक आरजे 06 बीबी 7178 के ब्रेक फेल होने से कंटेनर अनियंत्रित होकर आगे चल रहा ट्राला एमपी 06 एच सी 2720 में ब्रेक फेल कंटेनर पीछे से जा घुसा।

धामनोद से आई फाय‍र बिग्रेड की गाड़ी

करीब 45 मिनट के बाद धामनोद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची साथ ही महेश्वर की फायर ब्रिगेड भी पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं मौके पर पुलिस भी तैनात है, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

गणपति घाट पर हादसे को लेकर केंद्रीय एवं महिला बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर एवं एनएचआई के अधिकारी घाट पर पहुंचेंगे। घाट पर बना रही 9 किलोमीटर की नई सड़क का निरीक्षण कर नई सड़क निर्माण होने तक घाट पर हादसे कैसे रोखे जाए उस पर भी चर्चा की जाएगी।

गणपति घाट पर हादसे में चली गई थी दो लोगों की जान

गणपति घाट पर कुछ दिन पहले हादसे में कार सवार मां और बेटे की जान चली गई थी। कार में सवार अन्य दो लोग घायल हो गए थे। उस समय भी एक ट्राले का ब्रेक फेल हो गया था और वह आगे चल रही कार को टक्कर मारते हुए रेलिंग पार कर दूसरी लेन में जाकर पलट गया था। कार में सवार लोग इंदौर से आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button