भारत पहली बार एशिया में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना, ‘सुपर पावर’ रूस और जापान को पछाड़ा, पाकिस्‍तान दूर-दूर तक नहीं

मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। भारत से आगे चीन और लिस्‍ट में सबसे ऊपर अमेरिका का नाम है। ऑस्‍ट्रेलिया के लोवी इंस्‍टीट्यूट थिंक टैंक की ओर से जारी किए गए एशिया पावर इंडेक्‍स में भारत ने अच्‍छी छलांग लगाई है। इसमें कहा गया है कि जापान के आर्थिक ताकत में गिरावट की वजह से उसकी ताकत में कमी आई है। जापान अब चौथा सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली एशियाई देश बन गया है। इस लिस्‍ट को हर साल इन देशों के संसाधान और प्रभाव को ध्‍यान में रखकर जारी किया जाता है। इस लिस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया को पांचवां और यूक्रेन युद्ध में फंसे रूस को छठवां स्‍थान मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button