डिप्टी सीएम शर्मा कवर्धा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

कवर्धा । उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को कवर्धा प्रवास के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ और शिव पुराण में विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही आयोजन में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना भी शामिल हुए।
यह महायज्ञ 14 जनवरी से प्रारंभ होकर 22 जनवरी तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उन्होंने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कबीरधाम जिले में इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों की परंपरा लंबे समय से रही है। उपमुख्यमंत्री शर्मा की उपस्थिति ने इन आयोजनों को और भी विशेष बना दिया। उन्होंने आयोजनों की सफलता की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला राम कुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति राम कुमार भट्ट, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चन्द्रवशी, जनपद उपाध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र साहू, नितेश अग्रवाल, पार्षद उमंग पांडेय सहित अन्य प्रतिनिधि इस आयोजनों में शामिल हुए।





