गौतम अडानी को अरबों की चपत लगाने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च की दुकान बंद, डोनाल्ड ट्रंप से डर गई कंपनी

नई दिल्ली: गौतम अडानी को अरबों डॉलर की चपत लगाने वाली अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च बंद हो गई है। कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन ने खुद इसकी घोषणा की है। इस कंपनी ने जनवरी 2023 में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें अडानी ग्रुप पर कई तरह के आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया था लेकिन इससे ग्रुप के मार्केट कैप में भारी गिरावट आई थी। एंडरसन ने कंपनी को बंद करने के कारणों का खुलासा नहीं किया है लेकिन यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जबकि 20 जनवरी को अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति के तौर पर वापसी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button