ट्रंप के टैरिफ से सहमा मार्केट, सेंसेक्स में 900 अंक की गिरावट

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में काफी गिरावट देखी जा रही है। शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ खुला। दुनियाभर के बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर दिखा। अमेरिकी बाजार में भी गिरावट देखी गई। कमजोर उपभोक्ता मांग और टैरिफ के खतरे की वजह से अमेरिकी शेयर नीचे आए। भारतीय बाजार में सभी सेक्टरों में बिकवाली देखी गई। बीएसई सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि निफ्टी 22,650 अंक से नीचे आ गया है। जोमैटो और ओएनजीसी में 2 फीसदी गिरावट आई। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। दोपहर बाद 1.50 बजे सेंसेक्स 900.27 अंक यानी 1.20% की गिरावट के साथ 74,410.79 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 265.50 अंक यानी 1.16% की गिरावट के साथ 22,530.40 अंक पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button