नित्यानंद राय के 2 भांजों के बीच फायरिंग,एक की मौत:दूसरे की हालत गंभीर, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बहन को भी लगी गोली

भागलपुर में गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी हुई है। इसमें एक भांजे विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल है।

बताया जा रहा है कि नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है। मामला नवगछिया के जगतपुर गांव का है।

गोलीबारी के बाद दोनों को इलाज के लिए भागलपुर के डॉक्टर एनके यादव के क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां एक विकल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जयजीत यादव की हालत नाजुक बनी हुई है।

जयजीत की पत्नी ने कहा- ‘दोनों भाइयों के बीच पिछले एक साल से जमीन को लेकर विवाद करता था।’

नवगछिया SP प्रेरणा कुमार ने बताया- ‘दोनों भाइयों के बीच नल को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच करीब 3 राउंड फायरिंग हुई। मृतक विकल को एक गोली लगी है, जबकि जयजीत को 2 बुलेट लगी है।’

SP बोलीं- नल को लेकर झगड़ा हुआ था

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा- ‘सुबह 8 बजे परबत्ता के जगतपुर गांव में दो भाइयों के एक दूसरे पर गोली चलाने की सूचना मिली। जानकारी के बाद SHO परबत्ता मौके पर पहुंचे और गोली लगने से घायल लोगों को अस्पताल लाया गया। SDPO भी अस्पताल पहुंचे।’

‘हॉस्पिटल से सूचना मिली कि एक घायल की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। जानकारी मिली कि गोलीबारी के दौरान दोनों घायलों की मां बीच बचाव में आई, जिनके हाथ में गोली लगने की खबर है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।’

QuoteImage

जिस युवक की मौत हुई है, उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मैंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्रथमदृष्टया नल को लेकर विवाद बढ़ने के बाद एक दूसरे पर फायरिंग की सूचना है। घटना सुबह 7 से साढ़े सात बजे के बीच की है।

 

चश्मदीद बोला- जयजीत के जबड़े के आर-पार हुई गोली

चश्मदीद ने बताया- ‘सुबह साढ़े 6 बजे जयजीत को पानी देने वाले नौकर ने बर्तन में हथेली डुबोकर पानी दिया। इसे लेकर विकल से उसकी कहासुनी हो गई। पहले से भी दोनों भाइयों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। विवाद बढ़ा तो विकल घर के अंदर से पिस्टल ले आया और जयजीत के मुंह पर निशाना साधकर फायर कर दिया। गोली जबड़े के आर-पार हो गई।’

QuoteImage

इसके बाद जयजीत जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद वो संभलकर उठा और विकल से भिड़ गया। उसने विकल के हाथ से पिस्टल छीन ली और पास जाकर गोली मार दी। विकल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। ज्यादा खून बहने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button