शिंदे के बाद कॉमेडियन कुणाल की निर्मला सीतारमण पर पैरोडी:कहा- कमाई लूटने साड़ी वाली दीदी आई, नाम निर्मला ताई

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बुधवार को नया VIDEO पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है। कुणाल ने पैरोडी सॉन्ग में गाया कि साड़ी वाली दीदी लोगों की सैलरी लूटने आई हैं और उनका नाम निर्मला ताई है।

कुणाल इस तरह के 3 वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। इससे पहले 36 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमेडियन ने 22 मार्च को अपने शो में एकनाथ शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष किया था। कामरा ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने की पैरोडी की थी, जिसमें शिंदे को गद्दार कहा गया।

इसके बाद शिंदे समर्थकों ने उस होटल में तोड़फोड़ की थी, जहां यह शो रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद इस कुणाल पर FIR दर्ज की गई थी। उन्हें मुंबई पुलिस ने आज ही दूसरा समन भेजा है, क्योंकि वे पहले समन पर पेश नहीं हुए थे। उनके वकील ने 7 दिन का वक्त मांगा था, लेकिन पुलिस ने वक्त नहीं दिया।

कुणाल कामरा ने 25 मार्च को एक और नया पैरोडी सॉन्ग सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हम होंगे कामयाब की लाइन को बदलकर उन्होंने ‘हम होंगे कंगाल एक दिन’ कर दिया।

शिवसेना क्यों इस पैरोडी को शिंदे से जोड़कर देख रही

  • शिवसेना का आरोप है कि कामरा की पैरोडी की शुरुआत में ही डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के लुक को बताया गया है। फिर उनके शिवसेना से बगावत कर विधायकों के साथ गुवाहाटी जाने की बात कही गई है।
  • इसके अलावा उनके रिक्शा (ऑटो रिक्शा) चलाने और ठाणे के होने का भी जिक्र है। शिंदे ठाणे के रहने वाले हैं और पहले ऑटो रिक्शा चलाते थे। वहीं, शिंदे को गद्दार, दलबदलू और फडणवीस की गोद में बैठने वाला बताया गया है।
  • विवाद के बीच डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा- किसी पर हास्य व्यंग्य करना, कटाक्ष करना गलत नहीं है, लेकिन इसकी भी एक मर्यादा होती है। कुणाल कामरा ने जो किया, ऐसा लगता है कि उन्होंने सुपारी लेकर ऐसा किया है। कटाक्ष करते समय एक शिष्टाचार बनाए रखा जाना चाहिए, वर्ना एक्शन का रिएक्शन भी होता है।
  • कामरा पर FIR दर्ज, कॉल रिकॉर्डिंग की जांच होगी

    शिवसेना (शिंदे) के कार्यकर्ताओं ने इस पैरोडी को महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक कमेंट माना और रविवार रात को यूनीकॉन्टिनेंटल होटल में तोड़फोड़ की। कुल 40 शिवसैनिकों पर FIR हुई।

  • स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर 24 मार्च को FIR दर्ज हुई। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने विधानसभा में कहा- कॉमेडियन कुणाल कामरा की कॉल रिकॉर्डिंग, CDR और बैंक स्टेटमेंट की भी जांच की जाएगी। हम पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन है। इधर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की टीम ने यूनीकॉन्टिनेंटल होटल पर कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button