मस्क ने अपनी सोशल मीडिया कंपनी एक्स यानी ट्विटर को बेच दिया

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स यानी ट्विटर को अपनी ही AI कंपनी xAI को बेच दिया है। यह डील पूरे 33 अरब डॉलर में हुई है। यह डील शेयरों में हुई है। मस्क ने कुछ साल पहले ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था और इसका नाम बदलकर एक्स कर दिया था। इसके बाद उन्होंने एक्स को प्राइवेट कंपनी बना दिया था। दोनों ही कंपनियां प्राइवेट हैं। इसलिए उन्हें अपनी कमाई के बारे में सबको बताने की कोई जरूरत नहीं है। मस्क ने X पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

मस्क ने लिखा कि इस कदम से xAI की AI तकनीक और X के बड़े नेटवर्क को मिलाकर बहुत फायदा होगा। इस डील में xAI की वैल्यू 80 बिलियन डॉलर और X की वैल्यू 33 बिलियन डॉलर आंकी गई है। मस्क दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं। वह Tesla और SpaceX के CEO हैं और साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार भी हैं। उन्होंने 2022 में ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। फिर उन्होंने कंपनी के कई कर्मचारियों को निकाल दिया। साथ ही, हेट स्पीच, गलत जानकारी और यूजर वेरिफिकेशन से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए। इसके बाद ट्विटर का नाम बदलकर X कर दिया गया। मस्क ने xAI को 2023 में शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button