‘पापा मुझे माफ कर देना, मजबूर हूं, हमेशा के लिए जा रहा हूं’, पिता ने फेसबुक पर लाइव वीडियो देखा, घर पहुंच तो बेटा फांसी पर झूलता मिला

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से प्रताड़ित होकर खुदकुशी कर ली। उसने फांसी लगाने से पहले फेसबुक पर लाइव वीडियो चलाया, जिसमें पत्नी काजल, उसके माता-पिता और भाई-बहन को मौत का जिम्मेदार बताया। उसने कहा कि इनकी वजह से मेरा जीवन बर्बाद हो गया, जिससे मैं खुदकुशी करने को मजबूर हूं। उसने कहा पापा मुझे माफ कर देना, मैं मजबूर हूं, हमेशा के लिए जा रहा हूं।

  • युवक के पिता ने देर रात फेसबुक पर लाइव वीडियो देखा, वे घर पहुंचे तो बेटा फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची अशोका गार्डन पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवा लिया है।
  • साथ ही मृतक का फोन जब्त कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अभिषेक बचले गौतमनगर झुग्गी क्षेत्र में रहकर ट्रक ड्राइवर का काम करता था।
  • करीब चार साल पहले उसने ऐशबाग स्टेडियम के पास रहने वाली काजल यादव से प्रेम विवाह किया था। दोनों की तीन साल की बेटी भी है।
  • अभिषेक के पिता मारूति बचले के अनुसार शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था।

शुक्रवार को कोर्ट में होने वाला था पति-पत्नी का राजीनामा

  • मारूति बचले ने बताया कि इसी केस की सुनवाई जज शोभना गौतम के कोर्ट एस-3 में चल रही थी। दोनों के बीच केस को लेकर राजीनामा होने वाला था।
  • इसको लेकर काजल और उसके स्वजन अक्सर अभिषेक से रुपयों की मांग करते थे। उसने कई बार हजारों रुपये उनको दिए हैं।
  • इसी केस में शुक्रवार को अभिषेक की पेशी थी। दोनों का राजनीमा होने वाला था, लेकिन जज ने अगली तारीख पर आगे बढ़ा दिया था।
  • अब नौ तारीख को उनके बीच राजीनामा होने वाला था। पेशी के बाद शाम को काजल घर आई थी। वह उनकी बेटी को अपने साथ मायके ले जाना चाहती थी, जिस पर दोनों का विवाद हुआ था।
  • काजल ऐशबाग थाने गई तो हमने उसे बेटी को सौंप दिया था। अभिषेक रात में खाना खाकर पास में ही दूसरे घर सोने चला गया था।
  • मारुति ने बताया कि रात करीब एक बजे उन्होंने फेसबुक पर अभिषेक का लाइव वीडियो देखा, जिसमें उसने खुदकुशी की बात कही थी। वे तुरंत घर पहुंचे तो देखा कि बेटा फंदे पर लटका हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button