जया बच्चन ने मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में महिला का गुस्से में हाथ झटकर लगाई लताड़, लोग बोले- बहन रेखा से सीखो

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन का मिजाज अक्सर गर्म ही देखा गया है। वह अक्सर अपने तेवर के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी पैप्स पर भड़कती हैं तो कभी किसी को फटकार लगा देती हैं। वह इस दौरान जरा भी नहीं सोचतीं कि ये सब देखने के बाद लोग क्या कहेंगे। उन्हें जो सही लगता है, वह वैसे ही रिएक्ट करती हैं और इसके लिए उनकी आलोचना भी होती है। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिस पर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।दरअसल, एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में 4 अप्रैल की सुबह 3:30 बजे निधन हो गया था। 5 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान से बेटों द्वारा किया गया। अब 6 तारीख को प्रार्थना सभा रखी गई। जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। उदित नारायण, जॉनी लीवर, आशा पारेख, राकेश रोशन, रंजीत, आमिर खान, प्रेम चोपड़ा, पद्मिनी कोल्हापुरी, सोनू निगम जैसी हस्तियों को स्पॉट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button