19 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, खुलते ही 3000 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स, दुनियाभर में हाहाकार

नई दिल्ली: सोमवार को शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स सुबह खुलते ही 3000 अंक से ज्यादा गिर गया। वहीं निफ्टी में भी बड़ी गिरावट आई। निफ्टी 1000 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। इसके अलावा सोमवार को एशियाई बाजार भी धड़ाम हो गए। मार्केट में यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के कारण आई है। टैरिफ के कारण चीन ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सामान पर टैरिफ लगा दिया है। इससे दुनिया में ट्रेड वॉर बढ़ गया है।

सोमवार को सेंसेक्स 3072 अंक यानी करीब 4 फीसदी की गिावट के साथ 72,296 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 50 में 1146 अंक यानी 5% की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ यह 21,758 पर खुला। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 19.4 लाख करोड़ रुपये घटकर 383.95 लाख करोड़ रह गया।

एशियाई बाजार भी धड़ाम

भारत के अलावा दूसरे एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट आई है। मंदी की आशंका ने हॉन्ग कॉन्ग और चीन के शेयर बाजारों को भी लहुलूहान कर दिया। हॉन्ग कॉन्ग का हेंग सेंग बाजार खुलते ही 10% से अधिक लुढ़क गया जो 2008 के आर्थिक संकट के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। चीन के CSI300 ब्लू चिप इंडेक्स में भी 5% से अधिक गिरावट आई है। चीन की करेंसी युआन भी जनवरी के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button