टाटा का यह शेयर धड़ाम, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा, टैरिफ के कारण कौन सा फैसला पड़ा भारी

नई दिल्ली: सोमवार को शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट आई। इस गिरावट के कारण निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। वहीं कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर में धड़ाम हुए। इन्हीं में टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर भी शामिल है। इस कंपनी के शेयर में सोमवार सुबह 10 फीसदी से ज्यादा तक की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ यह शेयर 600 रुपये से नीचे आ गया है। हालांकि बाद में इसमें उतार-चढ़ाव बना रहा।
यह शेयर शुक्रवार को 613.85 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 552.50 रुपये पर खुला। कुछ ही देर बाद यह गिरकर 542.55 रुपये पर आ गया था। यानी इसमें 11.60% की गिरावट आ गई। हालांकि बाद में इसमें कुछ तेजी भी देखी कई। सुबह 11:15 बजे यह शेयर 8.22% की गिरावट के साथ 563.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
52 हफ्ते के लो पर आया शेयर
सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान यह शेयर 542.55 रुपये पर आ गया था। यह इसका 52 हफ्ते का लो है। यानी सोमवार को यह शेयर 52 हफ्ते के लो पर पहुंच गया। वहीं 52 हफ्ते का हाई 1,179.05 रुपये है। यह पिछले साल 30 जुलाई को अपने 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा था।





