‘हाजमोला’ कैंडी है या आयुर्वेदिक दवा? जीएसटी डिपार्टमेंट ने खोल दी है फाइल, जानें क्यों

नई दिल्ली: एफएमसीजी सेक्टर की जानी मानी कंपनी डाबर जीएसटी अधिकारियों के चक्कर में फंस गई दिखती है। लोगों की पसंदीदा हाजमे की गोली हाजमोला पर टैक्स को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह कैंडी है जबकि डाबर कंपनी हाजमोला को आयुर्वेदिक दवा बता रही है। अगर यह कैंडी है, तो इस पर 18% टैक्स लगेगा। अगर आयुर्वेदिक दवा है, तो 12% टैक्स लगेगा।





