मध्‍य प्रदेश में प्रचंड गर्मी, 20 शहरों में तापमान 40 डिग्री पार, आगे यह है अनुमान

भोपाल। गुजरात एवं राजस्थान में तपिश काफी बढ़ गई है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। नर्मदापुरम गुरुवार को देश के सबसे गर्म शहरों में 10वें नंबर पर रहा। 20 शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 43.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रतलाम में लू का प्रभाव रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

  • मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक इंदौर एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हुई। सिवनी में ओले भी गिरे।
  • मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि लगातार गर्म हवाएं चलने से तपिश बढ़ गई है।
  • तीन दिन में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है।
  • इसके बाद तापमान में कुछ गिरावट होने के भी आसार हैं।
  • ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button