भोपाल में यूनाइटेड फोरम के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लॉयीज एंड इंजीनियर्स, मध्य क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर वी. के. एस. परिहार ने किया। कार्यक्रम में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों व यूनाइटेड फोरम से जुड़े विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों शामिल हुए।

इस दौरान प्रदेश संरक्षक इंजीनियर वी. के. एस. परिहार ने कहा कि यूनाइटेड फोरम की स्थापना संघर्षों की नींव पर हुई है। फोरम द्वारा सातवें वेतनमान, संविदा नीति 2016, संविदा नीति 2018, महंगाई भत्ता, पेंशन बहाली, सरनी पावर प्लांट का निजीकरण रोकना जैसी महत्वपूर्ण मांगों को सशक्त आंदोलन के माध्यम से पूरा कराया गया है।

मांगे पूरी करने के लिए एकजुटता और दबाव जरूरी

प्रदेश संरक्षक इंजीनियर वी. के. एस. परिहार ने कहा कि शाल और श्रीफल जैसी चीजों से सिर्फ प्रचार होता है। लेकिन इससे मांगे पूरी नहीं होती। अपनी मांगों को पूरा करने के लिए एकजुटता और दबाव जरूरी होता है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि एकता से ही असफलता को भी सफलता में बदला जा सकता है।

बिजली कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में भी कार्यरत

वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली विभाग अन्य विभागों से अलग होता है। यहां के कर्मचारी को विपरीत परिस्थितियों में भी काम करना पड़ता है। इसलिए उनके हितों के लिए की जाने वाली मांगें पूरी तरह से जायज हैं। वहीं, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आर. एस. कुशवाह ने सभी पदाधिकारियों को ईमानदारी, निष्ठा और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ संगठन को सशक्त बनाने की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button