भारत पानी को हथियार मत बनाओ… एयरबेस उड़वाने के बाद पाकिस्तानी सेना की नई गीदड़भभकी, सिंधु नदी संधि पर बौखलाहट तो देंखे

इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हाथों कई महत्वपूर्ण एयरबेस उड़वाने के बाद भी पाकिस्तान की सेना की अकड़ शांत नहीं हुई है। पाकिस्तानी सेना ने अब भारत को नई गीदड़भभकी दी है। भारत ने पाकिस्तानी सेना के मुरीद चकवाल एयरबेस पंजाब, सुक्कुर एयरबेस भोलारी, चुनियां एयरबेस-कसूर के पास पंजाब, नूर खान एयरबेस रावलपिंडी, रफीकी एयरबेस शोरकोट पंजाब और रहीम यार खान एयरबेस पंजाब पर हमले तक भारी नुकसान पहुंचाया था। लेकिन पाकिस्तान की सेना भारतीय हमलों का फायदा अपनी जनता के बीच अपना पीठ ठोकने के लिए इस्तेमाल करना चाह रही है और इसीलिए उसने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को नई गीदड़भभकी दी है।

पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को पानी को हथियार बनाने के खिलाफ गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि इससे ऐसे परिणाम सामने आ सकते हैं, जो पीढ़ियों तक गूंजते रहेंगे। अरब न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि "पाकिस्तान के पानी को रोकने के लिए भारत द्वारा उठाया गया कोई भी कदम लाल रेखा को पार कर जाएगा।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button