मिसरोद लव-जिहाद मामला…:आरोपी पर देर रात दुष्कर्म का केस, गिरफ्तार

​मिसरोद में लव-जिहाद के हंगामे के बीच देर रात दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ। मामले को लेकर हिंदू संगठन ने विरोध दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मनीषराज भदौरिया ने बताया कि 37 वर्षीय महिला पति से अलग रहती है। यहां उसकी मुलाकात आशू खान से हुई। आशू ने उसे शादी के भरोसे में लिया और ज्यादती करने लगा।

इस बीच पूरा मामला खुल गया। रविवार रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। देर रात तक चली काउंसलिंग के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। शुरुआती जांच में पता चला है आरोपी बैग बेचने का काम करता है। बताया गया है आरोपी पत्नी से अलग रहता है। पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button