DRG जवानों पर गिरा बिजली का तार:कांकेर में सर्चिंग से लौट रहे थे, एक जवान का हाथ बुरी तरह झुलसा; दूसरे की हालत स्थिर

कांकेर, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सली सर्चिंग से वापस कैंप लौट रहे डीआरजी के दो जवानों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। हादसे में धर्मेंद्र सोरी और संजय गढ़पायले नाम के दोनों जवान झुलस गए।

घटना उस समय हुई जब दोनों जवान बाइक से वापस लौट रहे थे। अचानक बिजली का तार टूटकर उनकी बाइक में फंस गया। करंट लगने से धर्मेंद्र सोरी का हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। संजय गढ़पायले को मामूली चोटें आईं।

दोनों जवानों की स्थिति बेहतर

घटना की सूचना मिलते ही अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंसोड मौके पर पहुंचे। उन्होंने अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल जवानों से मुलाकात की। वर्तमान में दोनों जवानों का इलाज अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button