आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ, जयशंकर के सामने जर्मनी का बड़ा ऐलान, पाक को लगेगी मिर्ची

बर्लिन: जर्मनी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत के आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया है। जर्मनी के विदेश और वित्त मंत्री जोहान वेडफुल ने एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय जर्मनी की यात्रा पर हैं। जर्मनी ने भारत और पाकिस्तान के बीच का मुद्दा दोनों देशों को आपस में ही सुलझाना चाहिए। यह भारत के तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के खिलाफ रुख के साथ मेल खाता है।

एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बर्लिन में जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल के साथ आज बैठक हुई। भारत के आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा के अधिकार को जर्मनी के समझने की सराहना करता हूं। मेरी और जोहान की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत, गहरा और करीब बनाने पर चर्चा हुई। हमने आगे की संभावनाओं और क्षमता वाले क्षेत्रों की पहचान की है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button