सीईओ जिला पंचायत ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की

राजनांदगांव ।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहे समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण करने निर्देश दिए तथा शिविर स्थल पर आवेदनों के निराकरण का वाचन करने भी कहा। उन्होंने पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए इसके अंतर्गत स्वीकृत कार्यों का प्रांक्कलन दो दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ओडीएफ ग्रामों के सत्यापन की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए ग्रामों के सोख्ता गड्ढा, तालाब, नाली एवं बोरिंग के आस-पास निरंतर साफ-सफाई की सतत निगरानी सुनिश्चित करने कहा। जिला पंचायत सीईओ ने जिले में ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रगतिरत 23 कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम जोरातराई एवं बरगा में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश जनपद के ब्लाक समन्वयक को दिए। उन्होंने कचरा जलाने वाले पर अर्थदण्ड लगाने तथा एसएलडब्ल्यूएम सेंटरों को नियमित अन्तराल में अनिवार्य रूप से खाली कराने के निर्देश दिए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रत्येक ब्लाक के चिन्हांकित ग्राम पंचायत को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया। जिला पंचायत सीईओ ने प्लीथ लेबल का जीओ टैग प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने कहा। जीओ टैग के कार्य में रूचि नहीं लेने वाले आवास मित्रों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मनरेगा अन्तर्गत बोरी बंधान सहित अन्य जल संचय के कार्य को बारिश के पूर्व पूर्ण करने कहा। उन्होंने इजेक्शन वाले तथा रिचार्ज शाप का एस्टीमेट समय-सीमा में भेजने हेतु निर्देशित किया। पीएमश्री योजना के कार्यों को प्राथकिता देते हुये तत्काल कार्य प्रारम्भ करने तथा अटल सुविधा केन्द्र के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड, जीपीडीपी सहित अन्य विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button